
साल 2009 में, अयान मुखर्जी ने वेक अप सिड फ़िल्म के साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था । इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए थे रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी । इस फ़िल्म को समीक्षकों और दर्शकों, दोनों द्दारा सराहा गया । और तब से दर्शक इस जोड़ी को सिल्वरस्क्रीन पर एक बार फ़िर से देखने के लिए बेताब हैं ।
रविवार केद इन, रणबीर कपूर करण जौहर और अयान मुखर्जी के साथ डिनर के लिए रेस्टॉरेंट गए थे । वहां वह कोंकणा के साथ मिले और ये उन पलों में से था जिसका प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे । करण, जो रणाबीर-कोंकणा अभिनीत फ़िल्म वेक अप सिड, के प्रोड्यूसर थे, ने फ़िल्म की कास्ट की एक रियूनियन फ़ोटो शेयर की और इसे कैप्शन देते हुए करणा ने लिखा, “#wakeupsid reunion!!!!!!”
गौरतलब है कि रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी तीसरी बार एक साथ काम रहे हैं । अयान मुखर्जी की आगामी सुपरहीरो फ़िल्म ड्रेगन में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे ।
















