शाहरुख खान जितने अच्छे अभिनेता है उतने ही अच्छे एक पिता, पति और इंसान है । शाहरुख को जब भी समय मिलता है तो वह अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका जरा भी नहीं गंवाते है । हर पिता का अपनी बेटी के साथ एक अलग ही बॉंड होता है और शाहरुख खान भी उनमें से ही एक है जिनका अपनी बेटी सुहाना खान के साथ एक अलग ही रिश्ता है जो उनकी तस्वीरों में भी झलकता है ।

रविवार के दिन, शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान के लिए अपने प्यार को जाहिर करते हुए पिता-बेटी की एक बहुत ही खूबसूरत सी फ़ोटो को सबके साथ शेयर किया । आपको बता दें कि सुहाना अपनी आगे की पढाई के लिए लंदन जा रही हैं ऐसे में शाहरुख खान ने कई सारे फ़िल्टर्स का इस्तेमाल करते हुए सुहाना के साथ एक फ़ोटो पोस्ट की और लिखा, "जब घर के छोटे स्कूल चले जाए और कोई भी यह बताने वाला न हो कि आप बहुत सारे फिल्टर इस्तेमाल कर रहे हैं ।"

फ़िल्मों की बात करें तो, शाहरुख खान जल्द ही आनंद एल राय की आगामी फ़िल्म में एक बौने के किरदार में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी जब तक है जान की दोनों अभिनेत्रियां अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ़ नजर आएंगी ।