
हम सभी जानते हैं कि शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा जल्द ही एक बार फ़िर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे । फ़िल्ममेकर इम्तियाज अली की आगामी रोमांस ड्रामा फ़िल्म, जिसका नाम अभी तक नहीं रखा गया है, इन दिनों इसके अंतिम शेड्यूल पर है ।
इस हफ़्ते की शुरूआत में, शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने पंजाब में इस फ़िल्म के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग शुरू की थी । पंजाब की कड़कड़ाती धूप में शाहरुख और अनुष्का को फ़िल्म की शूटिंग करनी पड़ रही है । हाल ही में फ़िल्म का एक गाना शूट किया गया जिसमें शाहरुख खान और अनुष्का पूरे पंजाबी लुक में नजर आ रही हैं, जहां शाहरुख खान ने पंजाबी पगड़ी बांध रखी है वहीं अनुष्का पटियाला सलवार कमीज पहना हुआ है । शाहरुख-अनुष्का अभिनीत ये पंजाबी गाना बॉस्को मार्टिस द्दारा कॉरियोग्राफ़ किया गया है । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए लिखा, “Captured! @AnushkaSharma and @iamsrk shake a leg in Punjab #PunjabiStyle for #ImtiazAli’s untitled movie!”

फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक और फ़िल्म की रिलीज डेट का ऐलान फ़िल्म के टाइटल से पहले ही किया जा चुका है । शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत ये फ़िल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















