
बीते साल दक्षिण की अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने ह्रितिक रोशन की फ़िल्म मोहेंजो दारो से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था । भले ही फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर कोई भी कमाल न दिखाई पाई हो लेकिन पूजा हेगड़े सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में जरूर कामयाब हुइं ।
एक ही फ़िल्म से सब की नजर में आने वाली पूजा हेगड़े मैगजीन की भी पहली पसंद बन गई हैं । इसलिए तो मैक्सिम इंडिया मैगजिन ने अपने मार्च अंक के कवरपेज के लिए पूजा हेगड़े को चुना । मैगजीन के कवरपेज पर पूजा का हॉट अंदाज देखते ही बनता है । पूजा के हॉट फ़ोटो के साथ टाइटल रखा गया है “Pooja Hegde: Making Hot While Making Movies.” । हल्के मेक-अप के साथ पूजा का ड्रेस-अप कवरपेज की हॉटनैस को बढ़ा रहा है । फ़ोटो शेयर करते हुए पूजा ने लिखा, “Embracing all the hotness.”
ह्रितिक रोशन के साथ फ़िल्म मोहेंजो दारो में नजर आईं पूजा हेगड़े फ़िलहाल अगली बॉलीवुड फ़िल्म के लिए स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं ।
















