
सलमान खान को साइकिल के लिए उनके प्यार के लिए जाना जाता है और ऐसा कई बार हुआ है जब सलमान खान मुंबई की सड़कों को पर खुलेआम साइकिल चलाते हुए देखें गए हैं । वैसे सलमान खान के साइकिलिंग के दौरान उनका बॉडीगार्ड शेरा उनके इर्द गिर्द ही रहता है । पिछली मुंबई की व्यस्त सड़कों पर सलमान को शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान के साथ साइकिलिंग करते हुए देखा गया था ।
इस हफ़्ते की शुरूआत में जब सलमान खान पनवेल में अपने फ़ार्म हाउस पहुंचे तो लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए क्योंकि पनवेल की सड़क पर सलमान खान खुलेआम साइकिल चला रहे थे और ये देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए । इस साइकिल की खास बात ये है कि यह साइकिल उन्हीं के ब्रांड बीइंग ह्यूमन की है । ब्राउन रंग की स्वेटशर्ट, काले रंग की ट्रेक पेंट और सर पर टोपी लगाए सलमान खान काफ़ी डेशिंग लग रहे थे । वह उसी दिन बीइंग ह्यूमन के नवीनतम संग्रह की शूटिंग भी कर रहे थे ।
गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों अली अब्बास जफ़र के निर्देशन में बनने वाली फ़िल्म टाइगर जिंदा है की तैयारियों में जुटे हुए हैं । इस फ़िल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ़ और परेश रावल मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । यह फ़िल्म इसी साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















