
हम सभी ये अच्छी तरह जानते हैं कि सानिया मिर्ज़ा का कुछ चुनिंदा फ़िल्मी सितारों के साथ बेहद करीब का रिश्ता है । जहां एक तरफ़ परिणीति चोपड़ा टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की सबसे पक्की दोस्त हैं वहीं सलमान खान हमेशा से ही सानिया के सबसे सपोर्टिव दोस्त रहे हैं ।
सलमान खान और परिणीति चोपड़ा ने हैदराबाद में आयोजित सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा के भव्य संगीत समारोह में शिरकत की । लेकिन संगीत समारोह में जान तब आई जब सलमान खान और परिणीति ने एक साथ डांस फ़्लोर पर जमकर डांस किया और महफ़िल में समा बांध दिया । सलमान ने सानिया को केंद्र में रखकर अपनी फ़िल्म सुल्तान के हिट ट्रेक 'बेबी को बेस पसंद है' पर डांस किया । और वहीं दूसरी तरफ़ परिणीति ने ढिशूम के गाने 'जानेमन आ' पर डांस किया ।

फ़िल्मी सितारों से भरे इस शादी के समारोह में सलमान और परिणीति के अलावा फ़राह खान, अर्जुन कपूर, हुमा कुरैशी और दक्षिण के अभिनेता राम चरण ने भी शिरकत की ।
















