रिचा चढ़ढा बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं जो हर एक फ़िल्म में अपने नए-नए अभिनय कौशल को दिखलाती हैं । कभी संजीदा, कभी मजाकिया तो कभी सामान्य सा रोल करने वाली रिचा ने हाल ही में सेक्सी अवतार लिया वो भी द मैन मैगजीन के अप्रैल अंक में ।

हालांकि रिचा इससे पहले कई सारे कवर पेज पर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं वो भी अलग-अलग अवतार में । इस मैगजीन के कवर पेज पर रिचा ने फ़र जैकेट के साथ काले रंग का स्विम सूट पहना हुआ है जो पूरी तरह से गर्मी में ठंडक देने के लिए बना हुआ है । स कवर फ़ोटो की टैग लाइन है, “Richa Chadda- Swimsuit Sizzler.”

फ़िल्मों की बात करें तो, रिचा चढ्ढा, अपने अमेरिकन प्रोडक्शन के तहत बन रही फ़िल्म लव सोनिया में फ़्रीडा पिंटो और डेमी मूर के साथ नजर आएंगी । यह फ़िल्म तबरेज नूरानी द्दारा निर्देशित की गई है, और यह फ़िल्म साल 2017 के मध्य में रिलीज होगी । इन दिनों रिचा फ़ुकरे 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके अलावा वह पूजा भट्ट की कैबरे में नजर आएंगी ।