जैसा की हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड के माचोमैन स्टार जॉन अब्राहिम को न केवल फ़िल्मों में बल्कि फ़िल्मों के बाहर भी बाइक और कार राइड का कितना शौक है । बाइक राइड को लेकर उनका जुनून किसी से भी छुपा हुआ नहीं है । जॉन की बाइक पर पीछे बैठने का मौका कौन नहीं चाहेगा । यदि आप भी जॉन के साथ बाइक राइड पर जाना चाहते हो तो ये मौका अब खुद जॉन आपको दे रहे हैं । हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट पर जॉन ने इसका तरीका बताया कि कैसे उनके साथ बाइक राइड पर जाने का मौका मिल सकता है ।

इंस्टाग्राम पर इसी का एक वीडियो पोस्ट करते हुए जॉन अब्राहिम ने लिखा,कि उनके साथ बाइक राइड का मौका चाहिए तो 8 से 10 अप्रैल मिंत्रा से शॉपिंग कीजिए । “Get a chance to join me on a bike ride! Just head to the #MyntraBigFashion gig from 8-10 April and shop for @EckoUnltd! Check out @myntra”.

फ़िल्मों की बात करें तो, जॉन अब्राहिम, जो साल 2012 से फ़िल्म विक्की डोनर के साथ एक निर्माता के रूप में भी काम कर रहे हैं । बीते साल जॉन एक्शन ड्रामा फ़िल्म फ़ोर्स 2 में सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आए थे । अब जल्द ही जॉन आगामी फ़िल्म चोर निकल के भागा में नजर आएंगे । यह एक रोमांटिक थ्रिलर फ़िल्म है जिसमें जॉन एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे ।