ranb1

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी बहुप्रतिक्षीत रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । रणबीर ने अपनी इस फ़िल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है । रणबीर ने डांस रिएल्टी शो झलक दिखला जा के मंच से अपनी आगामी फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल का प्रमोशन शुरू कर दिया है ।

रणबीर कपूर ने अपने निर्देशक करण जौहर को , जो इस शो के तीन जज में से एक हैं, ज्वांन किया । एक मेहमान जज होने के नाते रणबीर कपूर ने सभी जज फ़राह खान, जैकलीन फ़र्नांडीस और शो के होस्ट मनीष पॉल के साथ फ़ोटो खिंचवाया ।

निर्देशक करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, और ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आएंगी । यह फ़िल्म 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।