बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी कंफर्म कर दी है । सोनम कपूर ने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए स्टाइलिश अंदाज में रिवील किया कि वो प्रेग्नेंट हैं । सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ ज्वॉइंट पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि बच्चे की डिलीवरी साल 2026 में होगी ।

सोनम कपूर ने स्टाइलिश अंदाज में दी गुड न्यूज़ ; कंफर्म की अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी

सोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी कंफर्म की

सोनम ने सभी अटकलों पर फुल स्टॉप लगाते हुए बताया है कि वो और उनके पति आनंद आहूजा दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाले हैं । पिछले कई दिनों से सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लग रहे थे, लेकिन अभी तक ना तो उनकी तरफ से और ना ही परिवार की ओर से किसी ने इस गुड न्यूज को कंफर्म किया था ।

सोनम ने इस गुड न्यूज को रेगुलर अनाउंसमेंट पोस्ट ना करते हुए जरा हट के बताया है कि वो फिर से मां बनने वाली है । पिंक कलर के पेंसिल कट स्कर्ट और ब्लेजर में सोनम का फैशनेबल अंदाज़ काफ़ी आकर्षक लग रहा है । सोनम ने बेबी बंप पर हाथ रखते हुए हिंट दिया कि वो प्रेग्नेंट हैं । साथ ही कैप्शन में सिर्फ 'मदर' यानी मां लिखा ।

बता दें कि, सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने कई साल की डेटिंग के बाद मई 2018 में शादी की थी । साल 2022 में बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम वायु रखा। अब साल 2026 में वो दूसरे बच्चे की मां बनेंगी ।