
इन दिनों पूरे देश में गणेशोत्सव की धूम है हर जगह गणपति पांडाल लगे हुए हैं जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण दर्शन के लिए गणपति बप्पा के दरबार जा रहे हैं । भगवान गणेश के आशिर्वाद को पाने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियां भी बप्पा के दरबार पहुंच रहीं हैं । मुंबई के सबसे लोकप्रिय गणपति पांडाल में से एक जीएसबी गणपति मंडल में लगातार बॉलीवुड हस्तियां बप्पा का आशिर्वाद लेने पहुंच रही हैं । हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या को जीएसबी गणपति के पांडाल गणपति बप्पा का आशिर्वाद दिलाने के लिए लेकर गई ।
ऐश्वर्या राय बच्चन अपने बेटी आराध्या बच्चन के साथ जीएसबी गणपति मंडल गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची । अपनी बेटी को हाथ में थामे मुस्कुराते हुए ऐश्वर्या ने बप्पा का आशिर्वाद लिया ।

गौरतलब है कि, ऐश्वर्या राय बच्चन करण जौहर की आगामी रोमांटिक फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















