
ग्लोबल स्टार बन चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने व्यस्त शेड्यूल में से थोड़ा वक्त निकालकर न्यूयॉर्क स्थित ट्विटर के मुख्यालय का दौरा किया ।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा एक सोशल मीडिया प्रेमी हैं और वो सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय भी हैं । प्रियंका आए दिन अपने ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम पर कोई न कोई फ़ोटो पोस्ट करती रहती हैं । इस हफ़्ते वह दुनिया भर में फ़ैले अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करने के लिए ट्विटर मुख्यालय पहुंची और वीडियो मैसेज के माध्यम से उनके सवालों के जवाब दिए । इसके बाद, प्रियंका ने पेरिस्कोप पर एक लाइव स्ट्रीमिंग की और न्यूयॉर्क, मुंबई, फ़िल्में और अपने करियर से जुड़ी बातों के बारें में बताया ।

गौरतलब है कि, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के सीजन 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं, ये शो 25 सितंबर को ऑनएयर होगा ।
















