
एकता कपूर इन दिनों अपनी सुपरहीरो फ़िल्म ए फ़्लाइंग जट्ट के प्रमोशन में व्यस्त हैं । एकता इस फ़िल्म को अपने फ़िल्म और टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर प्रमोट कर रही हैं । इन दिनों ए फ़्लाइंग जट्ट के गाने बीट पे बूटी को लेकर सोशल मीडिया पर एक टास्क चल रह है जिसमें कई सितारे बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं । एकता कपूर ने भी इस टास्क में हिस्सा लेते हुए फ़िल्म ए फ़्लाइंग जट्ट को प्रमोट किया ।
लोकप्रिय टीवी शो नागिन की लीड एक्स्ट्रेस मोनी रॉय और ये हैं मोहब्बतें की लीड एक्स्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, जिसने हाल ही में विवेक दहिया से शादी रचाई है, एकता कपूर के साथ मिलकर बीट पे बूटी गाने पर थिरकीं । ये वीडियो खुद एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लिखा, , "Here it is the #beatpebooty challenge!!!!wid my hotties @divyankatripathidahiya @imouniroy" बीट पे बूटी गाना फ़िल्म ए फ़्लाइंग जट्ट में जैकलीन फ़र्नांडिस और टाइगर श्रॉफ़ के बीच फ़िल्माया गया है ।
निर्देशक रेमो डिसूजा की फ़िल्म ए फ़्लाइंग जट्ट में टाइगर श्रॉफ़ के अलावा, नेथन जॉंस, अमृता सिंह, के के मेनन भी नजर आएंगे । यह फ़िल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।
>
















