2023 में नेटफ्लिक्स स्पेशल वीर दास: लैंडिंग के लिए इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड जीतने वाले वीर दास अपने करियर में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ने के लिए तैयार हैं। नेटफ्लिक्स पर अपने हालिया शो फूल वॉल्यूम की शानदार सफलता के बाद, कॉमेडियन, अभिनेता और लेखक वीर दास अब हे स्ट्रेंजर नाम के शो के साथ न्यूयॉर्क के मशहूर लिंकन सेंटर थिएटर में अपनी दो हफ़्तों का ब्रॉडवे करने वाले हैं। यह शो 29 अक्टूबर से 9 नवंबर 2025 तक चलेगा।

वीर दास का नया शो- हे स्ट्रेंजर
लिंकन सेंटर लंबे समय से दुनिया के दिग्गज कलाकारों का मंच रहा है। भारत से सितारवादक रवि शंकर, तबला वादक ज़ाकिर हुसैन, पंडित आनंद गोपाल बोस, शहनाई उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, और कर्नाटिक गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी जैसे महान कलाकार यहाँ परफ़ॉर्म कर चुके हैं। अब वीर दास इस परंपरा का हिस्सा बनते हुए, कुछ चुनिंदा भारतीय कॉमेडियनों में शामिल होंगे जिनका ब्रॉडवे शो इस प्रतिष्ठित मंच पर होगी।
हे स्ट्रेंजर के लिए वीर दास टॉनी अवॉर्ड-नॉमिनेटेड डायरेक्टर मॉरिट्ज़ वॉन स्ट्यूलपनागल और सीव्यू प्रोडक्शन कंपनी के साथ काम कर रहे हैं। सीव्यू अ जेंटलमैन्स गाइड टू लव एंड मर्डर (टॉनी अवॉर्ड विजेता), स्लेव प्ले (रिकॉर्ड 12 टॉनी नॉमिनेशन), जॉर्ज क्लूनी का गुड नाइट, एंड गुड लक और एडम ड्राइवर का होल्ड ऑन टू मी डार्लिंग जैसे प्रोडक्शंस के लिए जानी जाती है।
इस ऐतिहासिक पल पर वीर दास ने कहा, “सीढ़ी के सबसे निचले पायदान से ज़्यादा रोमांचक कुछ नहीं होता। वहाँ आप अपने से बेहतर लोगों के साथ काम करते हैं, अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर होते हैं और आपको सीखना और अपने हुनर को और निखारना होता है ताकि आप एक ग्लोबल स्टैंडर्ड तक पहुँच सकें। मेरे लिए वो हमेशा ब्रॉडवे रहा है। और इस बार ब्रॉडवे और 65th। मेरा हमेशा से सपना था कि एक शो करूँ। अब मैं लिंकन सेंटर थिएटर में अपना पहला ब्रॉडवे शुरू करूँगा और दुनिया के लिए भारतीय कॉमेडी करूँगा। उम्मीद है आप ज़रूर देखने आएँगे।”
वीर आगे कहते हैं, “रवि शंकर जी, ज़ाकिर हुसैन जी और एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी जी जैसे महान कलाकारों के नक्शे-कदम पर चलना अपने आप में एक ज़िम्मेदारी है। कॉमेडी भले ही अलग माध्यम है, लेकिन इसकी जड़ें इंसानी जुड़ाव में ही हैं—संस्कृति और भाषा से परे जाकर हमें जोड़ने का काम करती है। हे स्ट्रेंजर एक ऐसा शो है जो कनेक्ट करने, हँसने, सोचने और हमारे साझा अजीबपन को अपनाने की इच्छा से जन्मा है। और इसे मैं एक इंटरनेशनल ऑडियंस के साथ ऐसे मंच पर बाँट रहा हूँ जहाँ दुनिया के बेहतरीन कलाकार परफ़ॉर्म कर चुके हैं, यह वो सपना है जिसकी मैंने शुरुआत में कभी कल्पना भी नहीं की थी।”
वीर ने अंत में कहा, “मॉरिट्ज़ वॉन स्ट्यूलपनागल जैसे दूरदर्शी डायरेक्टर और सीव्यू जैसे पावरहाउस के साथ काम करना मेरे लिए बेहद रोमांचक है। उन्होंने ब्रॉडवे पर कुछ सबसे आइकॉनिक प्रोडक्शंस किए हैं। यह मेरे जीवन का एक अनोखा अवसर है और मैं बेसब्री से उस मंच पर जाने, उन रोशनी को देखने और उम्मीद करता हूँ लोगों को हँसाने, सोचने और थोड़ा कम अजनबी महसूस कराने का इंतज़ार कर रहा हूँ।”
हे स्ट्रेंजर के साथ वीर दास न सिर्फ भारत के सबसे बड़े कॉमिक कलाकारों में अपनी जगह मज़बूत कर रहे हैं बल्कि वैश्विक स्तर पर समकालीन कॉमेडी की परिभाषा भी बदल रहे हैं।
















