
हैरत अंगेज एक्शन सीन से भरी साल 2013 में आई फ़िल्म कमांडो, अपने बेहातरीन स्टंट्स के लिए काफ़ी लोकप्रिय हुई थी । फिल्म में दिखाए गए एक्शन सीन और डायलॉग्स ने समीक्षक और दर्शकों से काफी वाहवाही बटोरी और अब उसी कमांडो फ़िल्म का दूसरा भाग आ रहा है जिसका नाम है कमांडो 2 । फ़िल्ममेकर विपुल शाह की आने वाली फिल्म कमांडो २ में आप एक्शन के एक नए स्तर को देखेंगे । यह फ़िल्म विपुल के बेहद करीब है और इसमें दिखाए गए हैरत अंगेज स्टंट सीन एक्शन सीन को एक नए स्तर तक ले जाएगी ।
कमांडो के पहले भाग में ही दर्शकों ने फ़िल्म के मुख्य अभिनेता विद्युत जामवाल के खतरनाक स्टंट को देख लिया था । कमांडो 2 में विद्युत इससे भी खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई देंगे । आपको बता दें कि फ़िल्म में विद्युत ने रौंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट सीन किए हैं वो भी बिना किसी बॉडी डबल की मदद लिए ।
विपुल अपनी इस फ़िल्म को हमारे बॉर्डर के उन जवानों को सपर्पित करते हैं जिन्होंने अभी हाल ही में एक सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान अपने मकसद को पूरा किया । इस संबंध में विपुल ने कहा कि, "मेरी फिल्म हमारे देश के जवान और कंमाड़ोज के बारे में है जो देश के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते है और कभी भी हार नहीं मानते हैं ।"
विपुल को विद्युत की प्रतिभा पर पूरा भरोसा है और उन्होंने पार्ट २ के द्वारा फिल्म में देशभक्ति पर तो जोर दिया ही है और साथ ही साथ उन्होंने उन सब लोगों के लिए खासा सरप्राइज रखा है जिन्हें एक्शन फिल्मे पसंद आती हैं । उनका मानना है की फिल्म में विद्युत ने ऐसे एक्शन स्टंट्स किये है जिन्हें देख कर लोग उन्हें काफी सराहेंगे और देश के कमांडर्स भी उन्हीं के बारे में चर्चा करेंगे ।
विद्युत फिल्म के लिए बॉर्डर जाकर देश के जवानों से मिल चुके है और विपुल अब उन्ही जवानों के लिए फिल्म की ख़ास स्क्रीनिंग रखना चाहते हैं । इस फिल्म के साथ मेकर्स फिल्म को हर कोने तक पहुँचाना चाहते है । विद्युत जामवाल के अलावा इस फ़िल्म में अदा शर्मा, ईशा गुप्ता और फेड्री दारुवाला मुख्य भूमिका निभाती हुईं नजर आएंगी । देवेन भोजानी के निर्देशन में बनी फ़िल्म कमांडो 2 को विपुल अमृतलाल शाह द्दारा प्रोड्यूस किया गया है । विद्युत जामवाल के जबरदस्त एक्शन सीन से भरी यह फिल्म
3 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।
















