
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफ़लता के मुकाम पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा की उड़ान थमने का नाम नहीं ले रही है । पहले, हमने आपको बताया था कि प्रियंका अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच कर रही है जिसमें वह ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन के साथ नजर आएंगी ।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड डेब्यू का 'हैलोवीन स्पेशल' पोस्टर साझा किया है । जिसमें 34 वर्षीय प्रियंका ने ब्लैक वन शोल्डर, हाई स्लिट गाउन पहन रखा है । प्रियंका ने ट्विटर पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, “I’m watching you… #BooWatch #BeBad @baywatchmovie happy Halloween everyone!!”
सेठ गॉर्डन द्वारा निर्देशित प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच में जैक एफ्रॉन, ड्वेन जॉनशन (द रॉक), एलेक्जेंड्रिया डैडारिओ, केली, जॉन बास, इल्फ़नेस हैदरा, याह्या अब्दुल मतीन द्वितीय, डेविड हेसलहॉफ़ और और पामेला एंडरसन जैसे कलाकार नजर आएंगे । यह फ़िल्म 19 मई, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















