भारत की 'देशी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा को यदि अब हॉलीवुड स्टार कहें तो कुछ गलत नहीं होगा । क्योंकि डेविड जॉनसन और जैक एफ्रॉन के साथ सेथ गॉर्डन की हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच से अपने हॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा के पास इस समय कई सारे हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं । और उन्हीं में से एक है आगामी हॉलीवुड फ़िल्म इजंट इट रोमांटिक ।

हॉलीवुड फ़िल्म इजंट इट रोमांटिक में प्रियंका चोपड़ा रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगी । यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है । प्रियंका चोपड़ा ने इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दी है । आपको बता दें कि यह प्रियंका की तीसरी हॉलीवुड फ़िल्म होगी । प्रियंका की दूसरी हॉलीवुड फ़िल्म ए किड लाइक जेक, जो कि साल 2018 में रिलीज होगी, की भी शूटिंग शुरू हो चुकी है ।

हॉलीवुड फ़िल्म इजंट इट रोमांटिक की शूटिंग मंगलवार की सुबह न्यूयॉर्क में हुई जिसके दौरान प्रियंका रिबेल विल्सन और एडम डिवाइन के साथ शूटिंग करते हुए नजर आईं । पिंक कलर की कोल्ड शॉल्डर ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा बेहद हॉट नजर आ रही थी ।

हॉलीवुड फ़िल्म इजंट इट रोमांटिक में प्रियंका चोपड़ा एक योग अंबैसडर का रोल निभाएंगी । यह फिल्म न्यूयॉर्क शहर की एक आर्किटेक्ट नटाली की जिंदगी पर आधारित है । नटाली के रोल में रिबेल विल्सन नजर आएंगी । लिआम हेम्सवर्थ एक क्लाइंट के किरदार में नजर आएंगी जबकि एडम डिवाइन रिबेल विल्सन के पक्के दोस्त के किरदार में नजर आएंगे । टोड स्ट्रॉस-स्कुलसन द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 14 फ़रवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हो्गी ।