प्रियंका चोपड़ा आज जो कुछ भी हैं वह अपने परिवार की बदौलत हैं क्योंकि उनके परिवार ने उनका हर कदम पर साथ दिया है । मॉडलिंग, ब्यूटी कोंटेस्ट से लेकर उनके एक्टिंग करियर तक, उनके माता-पिता हमेशा उनके साथ खड़े रहे । प्रियंका ने हमेशा स्वीकार किया है कि वह अपने पिता के बहुत ज्यादा करीब थी और इसलिए उन्होंने अपनी कलाई पर भी ‘daddy’s lil girl’ खुदवा रखा है ।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अतीत के गर्त के जाकर अपनी एक पुरानी फ़ोटो शेयर की जिसमें वह अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं । इस फ़ोटो में प्रियंका पेड़ पर चढ़ी हुई हैं और दूसरी तरफ़ उनके पिता खड़े हुए हैं, जो कि अब इस दुनिया में नहीं है, यह फ़ोटो कश्मीर की वादियों में लिया गया है । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “Always a tree hugger. Always daddy’s girl.. #throwback #kashmirmemories.”

फ़िल्मों की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दूसरी हॉलीवुड फ़िल्म ए किड लाइक जेक, जो कि साल 2018 में रिलीज होगी, की शूटिंग शुरू कर दी है । इस फ़िल्म में वह जिम पार्सन्स, क्लेयर डेन्स और ओक्टेविया स्पेन्सर जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगी । इसके अलावा उनकी तीसरी हॉलीवुड फ़िल्म है इजंट इट रोमांटिक जिसमें वह रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगी । यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है । यह साल 2019 में वेलेंटाइन डे के दिन रिलीज होगी ।