फ़िल्ममेकर रोहित शेट्टी एक बार फ़िर लेकर आ रहे हैं अपनी गोलमाल फ़्रेंचाइजी की चौथी किश्त गोलमाल अगेन । इससे पहले इस सीरीज की पिछली फिल्में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स और गोलमाल 3 थीं जिन्हें दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया था । पहले हमने आपको खबर दी थी कि रोहित शेट्टी की फ़िल्म गोलमाल अगेन की मुंबई में उनके जन्मदिन पर शूटिंग शुरू हो चुकी है और फ़िल्म की कास्ट के साथ एक फ़ोटो भी शेयर किया गया था ।

ऐसा लगता है कि फ़िल्म की कास्ट फ़िल्म के पहले शेड्यूल को पूरा करने के लिए दिन-रात काम कर रही है । हाल ही में फ़िल्म की स्टार कास्ट के साथ एक फ़ोटो शेयर किया गया जिसमें परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े दिन और रात की शूटिंग शेड्यूल के बाद बहुत थक गए नजर आ रहे हैं । फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा गया कि, “It’s been a hard day’s night for the #GolMaalAgain Team! Look at ’em tired faces #SendSomeLove.”

गोलमाल अगेन में परिणीति चोपड़ा, तब्बू, नील नितिन मुकेश और प्रकाश राज की नई एंट्री हुई है । यह फ़िल्म इस साल दीवाली के समय सिनेमाघरों में छाएगी ।