ऐसा लगता है मुबारका की कास्ट एक साथ काम कर-करके एक दूसरे के और भी ज्यादा करीब आते जा रहे हैं । अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, इलियाना डी क्रूज, आथिय शेट्टी के अभिनय से सजी फ़िल्म मुबारका के लंदन शेड्यूल की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है । इसलिए भारत लौटने से पहले सभी ने एक साथ मिलकर लंदन के मजे लिए और लजीज व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया ।

अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, इलियाना डी क्रूज़, आथिया शेट्टी और फ़िल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने अपने व्यस्त शेड्यूल से कुछ समय निकाला और खूबसूरत शहर देखने के लिए और कुछ व्यंजनों का आनंद उठाया । अनिल द्दारा होस्टेड डिनर का सभी ने जमकर लुत्फ़ उठाया और सभी में से कुछ लोगों ने इस शानदार डिनर की तस्वीरें शेयर की ।

अनिल कपूर ने कुछ फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा, “Khaana, shanna, gaana, bajana…That’s the #Punjabi way of giving #Mubarakan! Dinner time with my #MubarakanFamily.” आथिया ने अनिल कपूर को पार्टी का धन्यवाद देते हुए लिखा, “Mubarakan fam jam! Thank you @anilskapoor sir, for the amazing meal!”

अनीस बज्मी द्दारा निर्देशित फ़िल्म मुबारका इस साल 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।