Kriti-Cineblitz1

कृति सैनॉन की खूबसूरती न केवल फ़िल्मों में लोगों के दिलों को धड़काती है बल्कि मैगजीन के कवरपेज पर भी उनकी मौजूदगी हर किसी को उनका दीवाना बना देती है । नए साल के फ़रवरी महीने के अंक के लिए सिनेब्लिट्ज़ मैगजीन के कवरपेज के लिए हाल ही में कृति सैनॉन ने फ़ोटोशूट करवाया । इस मैगजीन के फ़रवरी माह में वेलेंटाइन डे स्पेशल इश्यू में कृति सैनॉन एक स्टाइलिश पढ़ाकू नजर आ रही हैं ।

कृति सैनॉन इस लुक में काफ़ी आकर्षक लग रही हैं । नेट के स्टाकिंगज़, डेनिम शर्ट के साथ डेनिम का ही शॉर्ट्स पहने कृति इस मैगजीन के कवरपेज में चार चांद लगा रही हैं । आंखों पर चश्मा लगाए कृति काफ़ी रॉक नजर आ रही हैं । फ़ोटो शेयर करते हुए कृति ने लिखा, “I am the best girlfriend.”

फ़िल्मों की बात करें तो, कृति सैनॉन अपनी आगामी फ़िल्म राब्ता में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आएंगी । यह फ़िल्म दिनेश विजान द्दारा निर्देशित की गई है और इसे होमी अदजानिया ने प्रोड्यूस किया है । इसके अलावा कृति फ़िल्म बरेली की बर्फ़ी में आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी ।