tippa

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रानौत अपनी बेहतरीन अदायगी से सभी के दिलों पर राज कर रही हैं । इस साल की शुरूआत में कंगना एक बार फ़िर अपनी अदायगी से लोगों को दीवाना बनाने आ रही हैं अपनी आगामी फ़िल्म 'रंगून' के साथ, जिसमें वह सैफ़ अली खान और शाहिद कपूर नजर आने वाले हैं । रंगून फ़िल्म में कंगना का बेहद दमदार रोल है । इस फ़िल्म की कहानी प्रेम त्रिकोण पर आधारित है ।

रंगून फ़िल्म का, नाचने को मजबूर कर देने वाला ये गाना 'टिप्पा' विशाल और गुलजार के पुराने टाइटल ट्रेक 'अलाइस इन वंडरलेंड' , जो कि हमें थिरकने को मजबूर कर देगा, का रीमेक है । झूमने को मजबूर कर देने वाले इस गाने को शाहिद कपूर और कंगना रनौत पर ट्रेन में फिल्माया गया है । इस गाने में कंगना काफ़ी खुश नजर आ रही हैं > आपको बता दें कि रंगून फ़िल्म का 'टिप्पा' गीत फिल्म का चौथा गीत है । इससे पूर्व भी फिल्म के तीन सॉन्ग 'ब्लडी हेल', 'ये इश्क है' और 'मेरे पिया गए इंग्लैंड' रिलीज हो चुके है जो की लोगो की जुबानो पर अभी भी चढे हुए है ।

यह गाना सुखविंदर सिंह, रेखा भारद्दाज, सुनिधी चौहान और ओ एस अरुन ने गाया है और इस गीत को गुलजार ने लिखा है । साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स द्दारा बनाई गई फ़िल्म रंगून को विशाल भारद्दाज ने निर्देशित किया है । आपको बता दें कि रंगून दूसरे विश्व युद्द की पृष्ठभूमि पर बनी फ़िल्म है । यह 24 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।