
बादशाहो की सफलता के बाद ईशा गुप्ता इस वक्त सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं । हाल ही में ईशा को दिल्ली के एक प्रसिध्द कॉलेज व्दारा सोशल मीडिया के महत्त्व पर भाषण देने के लिए संपर्क किया गया । खूबसूरत अभिनेत्री ईशा गुप्ता इस कॉलेज में जाकर सोशल मीडिया, 'आज हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग कैसे बन गया हैं', इस विषय पर बात करेंगीं । साथ ही, यह भी बतायेंगीं, की, ट्रोलिंग से बुरा ना मानें । ईशा इस बारे में बात करने के लिए जल्द ही दिल्ली जा रहीं हैं ।
ईशा कहती हैं, “ट्रोलिंग करने वाले लोग आम तौर पर वह लोग होते हैं, जिन्हें कुछ और काम ही नहीं होता हैं । इसिलिए वह ऑनलाइन जाकर उन लोगों को ट्रोल करना शुरू करते हैं, जो वास्तविकता में कुछ काम कर रहें हैं । यह ट्रोलर्स सिर्फ सेलिब्रिटीज को ही हमेशा परेशान नही करतें । वैसे इन ट्रोलर्स से मुझे परेशानी नही होतीं । मैं उनको ज्यादा तवज्जो नही देती । बल्कि मैं समझती हूँ , की यह एक अच्छा मंच है, जिसका इस्तेमाल कर हम जरूरी मुद्दों और विषयों को संबोधित कर सकतें हैं । फिल्मों को बढ़ावा देने के अलावा एक सकारात्मक बदलाव ला सकतें है । इसिलिए इस सत्र का हिस्सा होने के लिए मैं काफी उत्सुक हूँ ।"
















