
पहले हमने आपको खबर दी थी कि, कैटरीना कैफ़ एक मैगजीन के कवरपेज की शूटिंग के लिए मालदीव में हैं । इस दौरान कैट ने अपनी मस्ती की कई सारी तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर भी किए । मालदीव के तटों पर मस्ती करती कैटरीना की तस्वीरें देखकर यह तो कहा जा सकता है कि मालदीव में कैट ने क्वालिटी टाइम बिताया और अब खूब सारा एंजॉय करने के बाद कैटरीना कैफ़ ने मालदीव को अलविदा बोल दिया है ।
मैगजीन के कवरपेज की शूटिंग के अलावा कैट ने कई सारी सेल्फ़ी भी क्लिक की, यहां तक की मालदीव को बाय बाय करते हुए कैट ने तस्वीरें खींची । पूरी सफ़ेद रंग की पोशाक में कैट बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और इसी फ़ोटो को शेयर करते हुए कैट ने लिखा, , “Bye Bye Maldives.” इस फ़ेयरवेल पिक्चर से पहले कैट ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें कैप्शन लिखा, , “Everyone should believe in something. I believe I should go to the beach.”

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ़ जल्द ही रणबीर कपूर के साथ आगामी फ़िल्म जग्गा जासूस में नजर आएंगी । निर्देशक अनुराग बसु की यह फ़िल्म 7 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















