Saif-Karisma-1

कपूर खानदान और पटौदी खानदान में तैमूर अली खान पटौदी के आने से जश्न का माहौल है । अपको बता दें कि मंगलवार की सुबह करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया और उसे सैफ़-करीना ने तैमूर अली खान पटौदी नाम दिया है ।

करीना कपूर खान की बड़ी बहन करिश्मा कपूर अस्पताल में सैफ़ और करीना के साथ मौजूद थी । जाहिरतौर पर नन्हें मेहमान के आ जाने से पटौदी खानदान और कपूर खानदान में खुशी की लहर दौड़ गई है । हर कोई इसे सेलिब्रेट करने के मूड में नजर आ रहा है । हाल ही में करिश्मा ने सैफ़ के साथ मिलकर तैमूर के आने का जश्न मनाया । करिश्मा ने इस जश्न की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “#daddycool #aboutyesterday #congratulations #bebo #saifu #newmemberinthefamily #precious#love#joy#familylove #taimuralikhanpataudi.”

तैमूर अली खान पटौदी सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान का पहला बेटा है । करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर और मां बबीता कपूर और दादी कृष्णा कपूर अस्पताल में करीना कपूर और उनके बेटे से मिलने पहुंची । कई सारे फ़िल्मी सितारों ने सैफ़-करीना को माता-पिता बनने पर सोशल मीडिया के जरिए हार्दिक शुभकामनाएं दी ।