Shahid-1

हमने आपको पहले बताया था कि शाहिद कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली की आगामी ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फ़िल्म रानी पद्मावती की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें वह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगे ।

शाहिद कपूर भंसाली की फ़िल्म रानी पद्मावती में राजा रतन सिंह, जो एक राजपूत शासक है, का किरदार अदा कर रहे हैं, वहीं दीपिका पादुकोण रानी पद्मनी, जो राजा रतन सिंह की पत्नी हैं, का किरदार अदा कर रही हैं । फ़िल्म की शूटिंग पिछले महीने ही शुरू हो गई थी और अब शाहिद ने फ़िल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है । शाहिद ने शूटिंग खत्म करने के बाद एक सेल्फ़ी खींच कर अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट की और कैप्शन लिखा, “Night shoots and morning wraps. #padmavati first sched wraps today. Loving it.”

संजय लीला भंसाली की आगामी फ़िल्म रानी पद्मावती अगले साल नवंबर में रिलीज होगी । इसमें दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । शाहिद कपूर जल्द ही कंगना रानौत के साथ विशाल भारद्दाज के साथ फ़िल्म 'रंगून' में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 24 फ़रवरी 2017 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी ।