
मां बनने के बाद करीना कपूर खान ने एक बार फ़िर अपना काम शुरू कर दिया है और इन दिनों वो काम के सिलसिले में दुबई में हैं । आपको बता दें कि करीना अपने पाकिस्तानी फ़ैशन डिजाइनर फ़राज मनान के लिए काउचर फ़ैशन शो में शामिल होने के लिए वहां पहुंची हैं ।
गुरुवार के दिन, करीना कपूर खान क्रूज पर फ़ोटोशूट कराती हुईं देखी गईं । दरअसल करीना ने एक मैगजीन के लिए ये फ़ोटोशूट कराया जिसे एशियाना टीम ने होस्ट किया । तमाम फ़ोटोशूट के बीच, एक फ़ोटो में करीना ऑफ़ शोल्डर काउचर गाउन में काफ़ी रॉयल लग रही थीं । इस फ़ोटो में करीना की खूबसूरती देखते ही बन रही थी । करीना का ये रॉयल अंदाज उनके सभी फ़ोटो पर भारी पड़ रहा था ।
फ़िल्मों की बात करें तो, करीना कपूर खान जल्द ही रिया कपूर के प्रोडक्शन में बन रही फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के साथ नजर आएंगी ।
















