
भले ही कंगना रानौत अपने मुखर व्यवहार के कारण अक्सर सुर्खियों में आ जाती है, लेकिन इस बार वो अपने लेटेस्ट कवर शूट को लेकर चर्चा में आईं है । वैसे ये बार-बार नहीं होता जब किसी को कंगना रानौत का रॉयल ब्राइड अवतार देखने को मिले ।

कंगना रानौत हार्पर'स बाजार ब्राइड मैगजीन के सितंबर अंक के कवर पेज पर काफ़ी रॉयल लुक में नजर आईं । कवर पर कंगना के रॉयल लुक को बनाया सब्यसाची मुखर्जी के रानी पिंक मटका पिंक लहंगा और हैरीटेज ज्वैलरी कलेक्शन ने । हमेशा ग्लैमरस अवतार में नजर आने वाली कंगना रानौत का ये शाही अंदाज हर किसी को लुभा रहा है ।

हार्पर बाजार ब्राइड ने इस कवर फ़ोटो को शेयर करते हुए लिखा, “This September, Her Majesty #KanganaRanaut graces the cover of #BazaarBrideIn wearing Heritage Jewelry by Sabyasachi. The woman of many powers – an accomplished actor, an outspoken feminist and a role model to many, gets candid with us on life, love, career and beyond.”

अन्य शॉट में कंगना रानौत खड़ी चूड़ीदार, टिश्यू ओड़नी के साथ सिल्क का बॉडीकोन कुरता पहने हुए नजर आ रही है । और इस ड्रेस को सजाया है सब्यसाची की हैरीतेज ज्वैलरी से जिसमें एंटीक बोरला, पोलकी ड्रोप कुंडल और सिग्नेचर नथ पहने हुए नजर आ रही है और ये सब उन्हें रॉयल लुक दे रहा है ।
अपने तीसरे लुक में । कंगना का बोहेमिया लुक काफी प्रभावशाली दिख रहा है । इस में कंगना ने हैंड पेंटेड और हाथ की कढ़ाई का सब्यसाची अनारकली ड्रेस पहनी हुई है । और इस ड्रेस को सजाया है सब्यसाची की हैरीतेज ज्वैलरी से जिसमें नवरत्न नेकलेस, एंटीक मुगल पेंडल, बड़े-बड़े झुमका और अमृतसरी टीका उनके लुक को रॉयल लुक दे रहा है ।
अपने चौथे लुक में कंगना रानौत ने खूबसूरत ब्लाउज के साथ वसंतलक्ष्मी कलेक्शन की डिजाइनर कांजीवरम की साड़ी पहनी हुई है । इसमें कंगना ने सब्यसाची की हैरीटेज ज्वैलरी पहनी हुई है । उनके माथे पर शोभायमान होता अमृतसरी टीका उनके लुक को और भी ज्यादा रॉयल बना रहा है ।
फ़िल्मों की बात करें तो, कंगना रानौत इन दिनों हंसल मेहता की आगामी फ़िल्म सिमरन के प्रमोशन में जुटी हुई है । यह फ़िल्म 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















