Arjun

एक जमाने में मुंबई के बड़े गैंगस्टर अरूण गवली के किरदार पर बन रही फिल्म डैडी में अर्जुन कपूर गैंगस्टर अरुण गवली के किरदार में नजर आएंगे । इस फ़िल्म के लिए अर्जुन खूब मेहनत की है । गैंगस्टर से ताजनीतिज्ञ बने अरुण गवली के ऊपर बनी इस फ़िल्म की शूटिंग काफ़ी लंबे समय के बाद आखिरकार पूरी हो ही गई ।

आखिरकार इस फ़िल्म का अंतिम शूटिंग शेड्यूल खत्म हो ही गया । फ़िल्म का अंतिम शूट खम करने के बाद फ़िल्म की पूरी टीम ने एक हैप्पी फ़ोटो खिंचवाई जिसे अर्जुन रामपाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, “It’s a picture wrap for #Daddy what an experience. Can write a trilogy on it. Thank you my dearest crew, friends, Mumbai police, Mumbai city. The Gawli family: see you in a Theater close to you. Soon. #daddy.”

गौरतलब है कि अरूण गावली को उनके क़रीबी ‘डैडी’ के नाम से बुलाते हैं । इसीलिए फ़िल्म का टाइटल भी डैडी रखा गया है । ब्रिटेन बेस्ड एड फ़िल्ममेक गौरव भावदंकर द्दारा निर्देशित फ़िल्म डैडी में अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म इसी साल 11 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।