Hrithik-Roshan-surprises-fans-1

ह्रितिक रोशन, अपनी फ़िल्म काबिल को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से अत्यधिक खुश हैं, क्योंकि काबिल बॉक्सऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है । हालांकि फ़िल्म ने अपने ओपनिंग डे में कुछ खास कमाई नहीं की लेकिन दूसरे दिन थिएटर में इसके कारोबार में कमाल की वृद्दि हुई । अपनी फ़िल्म के लिए लोगों का प्यार देखकर ह्रितिक रोशन ने दर्शकों को एक सरप्राइज देने का फ़ैसला किया ।

बीती रात, दर्शकों के अटूट प्यार और उनका शुक्रिया करने के लिए ह्रितिक रोशन चंदन सिनेमा गए और वहां जाकर अपने प्रशंसकों को एक सरप्राइज दिया । अपने बीच अपने चहेते स्टार को पाकर सभी लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा । यही नहीं था, उनके प्रशंसकों ने ह्रितिक की सरप्राइज दौरे का एक वीडियो भी पोस्ट किया । उन्हीं में से एक ट्विट का जवाब देते हुए ह्रितिक ने कहा कि, “When I started d Chandan tradition with kaho na pyaar hai. Nobody noticed in d dark. Thank U cellphone flashes. Today was brighter ;)”.

Hrithik-Roshan-surprises-fans-2

फ़िल्म की बात करें तो, संजय गुप्ता द्दारा निर्देशित काबिल में ह्रितिक रोशन के साथ यामी गौतम भी मुख्य भूमिका निभाती हुईं नजर आईं हैं । इस फ़िल्म ने महज दो दिन में 29.10 करोड़ रु की कमाई की ।