Padmavati

राजकुमार हिरानी के मुन्नाभाई अब अपनी जिंदगी को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं और संजय दत्त अपनी बायोपिक फ़िल्म में जितनी हो सके मदद प्रदान करने के लिए लालयित हैं । इसलिए वह अचानक, जहां संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म की शूटिंग चल रही थी, पहुंच गए और सभी को हैरान कर दिया । आपको बता दें कि इस फ़िल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं ।

अभी कुछ ही दिन पहले हमने आपको बताया था कि संजय दत्त बायोपिक की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है और इस फ़िल्म से अभिनेत्री दिया मिर्जा भी जुड़ गई हैं । अब हमने सुना है कि संजय ने अपनी कमबैक फ़िल्म भूमि जिसमें अदिति राव हैदरी संजय दत्त की बेटी के किरदार में नजर आएंगी, के शुरू होने से पहले अपनी बायोपिक फ़िल्म के सेट का दौरा करने का फ़ैसला किया । हमने सुना है कि जब संजय अचानक फ़िल्म के सेट पर पहुंचे तो जिस तरह से उनकी फ़िल्म को बनाया जा रहा है, उसे देखकर काफ़ी संतुष्ट हुए ।

असल में ये कहा जा रहा है कि, रणबीर कपूर ने संजय दत्त के फ़िल्मी करियर के कुछ सीन तो शूट भी कर लिए हैं । वहीं दूसरी तरफ़, संजय दत्त की मंजूरी के बाद ही रणबीर कपूर को इस रोल के लिए चुना गया । संजय दत्त के इस सरप्राइज दौरे के दौरान फ़िल्ममेकर राजकुमार हिरानी और विधु वोनोद चोपड़ा के साथ लंच किया ।

संजय दत्त की इस बायोपिक में परेश रावल सुनील दत्त का किरदार अदा करेंगे और अनुष्का शर्मा एक पत्रकार के रूप में कैमियो करेंगी ।