
शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान, सबसे पसंदीदा स्टार किड है जिसके ऊपर सोशल मीडिया खूब प्यार लुटाती है । जब भी सुहाना खान की कोई नई तस्वीर सामने आती है , वह आते ही इंटरनेट पर धूम मचा देती है ।
एक बार फ़िर, सुहाना खान ने सही कारणों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है । इस बार गौरी खान ने अपनी बेटी सुहाना, जो ग्लैमर और आत्मविश्वास का बेजोड़ मिलन है, की बेहतरीन फ़ोटो को पोस्ट किया । सुहाना अपने इस लेटेस्ट फ़ो्टोशूट में जालीदार टॉप पहना हुआ है । इस फ़ोटो में सुहाना काफ़ी खूबसूरत दिखाई दे रही है । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए गौरी खान ने लिखा, “Here’s looking at you, kid.”
एक दूसरा फ़ोटो जो हाल ही में वायरल हुआ उसमें वह अपनी सहेली शनाया कपूर और छोटे भाई अबराम खान के साथ क्रूज पर सैर के लिए निकली ।
















