
रणबीर कपूर अपने पैतृक घर में रहने के बाद जल्द ही अपने नए घर में शिफ़्ट होने वाले हैं । और रणबीर कपूर के इस नए घर के वास्तु के लिए इंटीरियर डिजाइन किया है शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने ।
गौरी खान ने रणबीर कपूर के साथ एक फ़ोटो शेयर किया जिसमें वह रणबीर के साथ एक काउच पर बैठी हुईं हैं साथ रणबीर के घर की एक झलक भी उनके प्रशंसकों दे दी । रणबीर का ये नया घर पाली हिल में है । फ़ोटो शेयर करते हुए गौरी ने लिखा, “Koffee with Ranbir@vastu. Saving the champagne for tomorrow @neetu54. Charming #warm #wonderful @vastu.”

रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर भी गौरी खान के काम से बहुत प्रभावित हुए जो उन्होंने रणबीर के नए घर में किया और गौरी खान की जमकर तारीफ़ की । ऋषि कपूर ने लिखा, “”Vastu” Wonderful! Gauri Khan! You have made a home out of Ranbir’s house. Beautifully done! Both Neetu and me are overwhelmed. Thank you!”
गौरतलब है कि रणबीर कपूर फ़िल्ममेकर अयान मुखर्जी की आगामी फ़िल्म ड्रेगन की तैयारियों में जुट गए हैं । इससे पहले रणबीर कपूर फ़िल्ममेकर अनुराग बसु की आगमी फ़िल्म जग्गा जासूस में कैटरीना कैफ़ के साथ नजर आएंगे । यह फ़िल्म 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















