यशराज प्रोडक्शन की फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार फ़ाइनली आज रिलीज हो गई है । अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा अभिनीत इस फ़िल्म को दिवाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया है । अपनी रिलीज के लिए तरस रही अर्जुन कपूर की फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है । संदीप और पिंकी फ़रार अर्जुन कपूर के करियर की यादगार फ़िल्म साबित होगी एक तरह से क्योंकि इस फ़िल्म में पहली बार अर्जुन ने एक सीक्वंस में महिला के कपड़े पहनकर एक्टिंग की है ।

संदीप और पिंकी फ़रार में अर्जुन कपूर पहली बार नजर आए महिला के लुक में

अर्जुन कपूर ने की महिला के लुक में एक्टिंग

खबरों की मानें तो हालिया रिलीज फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार के एक सीक्वंस में अर्जुन पहली बार लड़की के अवतार में भी दिखाई दिए है और ये फ़िल्म देखने की ये वजह भी बन सकती है । अर्जुन का ये सीन फ़िल्म के अहम मोड़ पर आता है । यह कहना गलत नहीं होगा कि महिला के कपड़ों में अर्जुन काफ़ी खूबसूरत लग रहे हैं । वैसे ये उनके 9 साल के फ़िल्मी करियर में पहली बार है जब उन्होंने महिला के लुक में एक्टिंग की ।

अर्जुन की आगामी फ़िल्मों की बात करें तो, वो हैं रकुल प्रीत सिंह के साथ सरदार का ग्रैंडसन, जो इसी समर सीजन में नेटफ़्लिक्स पर रिलीज होगी । इसके बाद उनकी अन्य फ़िल्म है हॉरर कॉमेडी भूत पुलिस जिसमें वह सैफ़ अली खान,जैकलीन फ़र्नांडीज और यामी गौतम के साथ दिखाई देंगे । यह फ़िल्म इसी साल 10 सितंबर को रिलीज होगी । इसके अलावा उनकी एक और फ़िल्म है एक विलेन रिटर्न्स इसमें वह जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देंगे । इतना ही नहीं अर्जुन जल्द ही शाहरुख खान द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म में भी लीड रोल निभाते हुए दिखाई देंगे । यह फ़िल्म असल जिंदगी पर बेस होगी, जिसका अभी ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है ।