भारतीय क्रिकेट और बॉलीवुड को एक साथ लेकर आने वाला पावर कपल यानी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की रिलेशनशिप किसी से छुपी हुई नहीं है । और अब तो विराट ने अनुष्का को अपना ‘लव’ कहकर अपने रिश्ते पर मुहर भी लगा दी है । दोनों के बीच बढ़ते रोमांस को देखते हुए अब इस जोड़ी का नाम पड़ गया विरुष्का ।

इस समय अनुष्का शर्मा और विराट कोहली न्यूयॉर्क में रोमांस कर रहे हैं । आपको बता दें कि अनुष्का आईफ़ा 2017 के लिए न्यूयॉर्क पहुंची हैं और विराट उनका साथ देने के लिए उनके साथ वहां गए हैं । आईफ़ा शुरू होने से पहले दोनों ने न्यूयॉर्क की खूबसूरत जगहों को घूमने का फ़ैसला किया ताकि दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सके ।

इसी बीच दोनों को न्यूयॉर्क के एक सुपरमार्केट में राशन का सामान खरीदते हुए नजर आए । हाथ में घर के सामान के लिए टोकरी को पकड़े दोनों एक दूसरे से बातों में बिजी थे तभी एक फ़ोटोग्राफ़र ने उनका ये मोमेंट अपने कैमरे में कैद कर लिया । इसे देखकर तो यह ही कहा जा सकता है कि दोनों अब अपना घर बसाने की तैयारी में जुट गए हैं । इस दौरान अनुष्का ने कोल्ड शॉल्डर ड्रेस और स्नीकर्स पहने हुए थे जबकि विराटा ने ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस पहने हुए थे जिसमें दोनों बेहद कूल दिख रहे थे ।

फ़िल्मों की बात करें तो, अनुष्का शर्मा न्यूयॉर्क से लौटने के बाद जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल का शाहरुख खान के साथ प्रमोशन शुरू करेंगी । इम्तियाज अली द्दारा बनाई गई यह फ़िल्म 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके बाद वह अपने प्रोडक्शन की फ़िल्म परी की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी ।