
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमने आपको ये खबर पहले ही दे दी थी कि महानायक अमिताभ बच्चन को सुधीर मुनगंटीवार (महाराष्ट्र के वन मंत्री) द्दारा महाराष्ट्र के 'सेव टाइगर कैम्पेन' का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया । सुधीर मुनगंटीवार के प्रस्ताव के पीछे मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र में पारिस्थितिकी पर्यटन, (मुख्यत: बाघ पर्यटन) को बढ़ावा देना है ।
बॉलीवुड हंगामा के पास उस कैम्पेन की एक्सक्लूसिव तस्वीरें हाथ लगी हैं, जहां वह 'सेव द टाइगर' कैम्पेन की शूंटिंग कर रहे हैं । जैकेट और बूट पहने अमिताभ बच्चन बहुत ही शानदार दिख रहे हैं । यह शूट नदी के पास शूट किया गया ।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन जल्द ही फ़िल्ममेकर राम गोपाल वर्मा की आगामी फ़िल्म सरकार 3 में नजर आएंगे ।
















