
हमने आपको बताया था कि अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एक साथ एक फ़िल्म के लिए साथ काम करने वाले हैं, लेकिन बतौर अभिनेता-अभिनेत्री के तौर पर नहीं बल्कि निर्माता-अभिनेता के तौर पर और वो फ़िल्म है पैडमेन । आपको बता दें कि इस फ़िल्म को ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूस करेंगी और इस फ़िल्म के हीरो होंगे अक्षय कुमार । गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना द्दारा प्रोड्यूस की जा रही यह फ़िल्म असल जिंदगी के एक सामाजिक उद्यमी, जिसने कम लागात की सैनिटरी पैड बनाने की मशीन का आविष्कार कि्या था, के जीवन की कहानी है ।

हम बात कर रहे हैं अरुणाचलम मुरुगनाथन के बारें में, जिनका ट्विंकल खन्ना की दूसरी किताब, द लीजेंड ऑफ़ लक्ष्मी प्रसाद, में उल्लेख किया गया था । हाल ही में अरुणाचलम मुरुगनाथन ने कुछ फ़ोटो शेयर किए जिसमें वह अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के साथ नजर आ रहे हैं । इस स्पेशल मीटिंग में अरुणाचलम ने ट्विंकल और अक्षय को अपने कारोबार के बारें में बताया और इस कारोबार का विचार उनके दिमाग में कैसे आया, इस बारें में भी बताया । अक्षय और ट्विंकल के विन्रम स्वभाव से अभिभूत होकर अरुणाचलम ने लिखा, “Two Men discussing about women personal Hygiene importance… Arunachalam Muruganantham met the simple & humble hero Akshay Kumar & Twinkle Khanna at Juhu, Mumbai residence.”
फ़िल्ममेकर आर बाल्की द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन हाउस मिसेज फ़नीबोंस के बैनर तले प्रोड्यूस की जाएगी । इस फ़िल्म में सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी । जल्द ही इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी ।
















