
बीते साल अगस्त में बॉलीवुड के जोड़े शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के घर एक नन्ही सी परी ने जन्म लिया, जिसका नाम मीशा रखा गया । आपको बता दें की ये नाम दोनों< शाहिद और मीरा के नाम को जोड़ कर रखा गया ।
दूसरे सेलिब्रिटी माता-पिता की तरह, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने अपनी नन्हीं सी बेटी मीशा को अब तक मीडिया की नजरों से बचा कर रखा था । जब से मीशा का जन्म हुआ, तब से शाहिद के प्रशंसकों ने मीशा की एक झलक भी नहीं देखी, इसलिए हर किसी को उनकी बेटी की एक झलक पाने के लिए बेकरारी साफ़ देखी जा सकती ।
आज शाहिद कपूर ने एक बार फ़िर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मीशा की प्रोपर तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपनी मां मीरा राजपूत के साथ नजर आ रही हैं । अपनी मां की बांहो में नन्हीं मीशा बहुत ही प्यारी लग रही हैं । फ़ोटो शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा, “Hello world”. शाहिद कपूर जैसे डेशिंग और हैंडसम पापा और बेहद खूबसूरत मीरा राजपूत जैसी मां को पाकर मीशा भी बड़ी होकर बेहद खूबसूरत लगने वाली हैं ।
गौरतलब है कि शाहिद कपूर जल्द ही विशाल भारद्दाज की पीरियड फ़िल्म रंगून में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में शाहिद कपूर के अलावा सैफ़ अली खान, और कंगना रानौत भी नजर आएंगी । यह फ़िल्म 24 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















