प्रतिष्ठित अवॉर्ड फ़ंक्शन वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स 2018 में कल रात ग्लैमर का तड़का लगा । बॉलीवुड सितारों ने इस अवॉर्ड्स में अपने ग्लैमरस अंदाज से चार चांद लगाए । मंगलवार शाम 31 जुलाई को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में आयोजित वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स 2018 के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हसीनाओं ने अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया । रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हसीनाओं के आकर्षक अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया । वोग ब्यूटी अवॉर्ड के खास मौके पर सभी सेलेब्रिटीज ने अपने लुक से काफी सुर्खियां बटोरी । एक ओर जहां फिल्म इंडस्ट्री के पुराने चेहरों ने ग्लैमर का नजारा दिखाया वहीं दूसरी ओर फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अवॉर्ड फंक्शन की धड़क बढ़ा दी ।

इस मौके पर जाह्नवी कपूर, कंगना रानौत, कैटरीना कैफ़, मल्लिका शेरावत, रिचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा सहित तमाम अभिनेत्रियों ने अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे । आईए एक नजर डालते हैं वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स 2018 के रेड कार्पेट पर अपनी दिलकश अदाओं के जलवे बिखेरती चुनिंदा अभिनेत्रियों के रेड कार्पेट लुक पर ।
जाह्नवी कपूर

करण जौहर की फ़िल्म धड़क से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर ने परियों की तरह वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स 2018 के रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई । इस दौरान जाह्नवी की खूबसूरती से नजरें हटने का नाम नहीं ले रही थी । अपनी पहली फ़िल्म की सफ़लता की खुशी जाह्नवी के चेहरे पर साफ़-साफ़ देखी जा सकती है ।

इस मौके पर जाह्नवी ने Ralph and Russo के व्हाइट शीर फेदर गाउन को पहना । हल्के कर्ल्स और लाइट मेकअप के साथ जाह्नवी के स्टेटमेंट ईयरिंग्स उन्हें एकदम परफ़ेक्ट लुक दे रहे है । इस खास मौके के लिए उनकी बहन रिया कपूर ने उन्हें स्टाइल किया । इस अवॉर्ड्स शो में जाह्नवी को फ्रेश फेस ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया ।
कंगना रानौत

अपने फ़ैशन गेम से कंगना हमेशा ही बी-टाउन में काफ़ी सुर्खियां बटोरती है । वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स 2018 के रेड कार्पेट पर कंगना का सुर्ख रेड लुक हर किसी की आंखों में छा गया । इस दौरान कंगना डिजाइनर गौरव गुप्ता के शानदार रेड गाउन में नजर आई । कंगना ने अपने इस लुक को तनिष्क के डायमंड नेकपीस से कम्पलीट किया । पीछे बंधे हुए बाल, डार्क लिपस्टिक कंगना को और भी आकर्षक बना रही है ।
कैटरीना कैफ़

वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स 2018 के रेड कार्पेट के लिए कैटरीना कैफ़ ने भी लाल रंग को चुना । इस दौरान कैटरीना लाल रंग के Ong-Oaj Pairam डिजाइनर गाउन में नजर आई । मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने कैटरीना की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए ।
नुसरत भरूचा

इस मौके पर सोनू के टीटू की स्वीटी अभिनेत्री नुसरत भरूचा का काफ़ी हॉट अंदाज नजर आया । नुसरत ने इस मौके के लिए सिल्वर कलर के गाउन को चुना ।
सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा यहां गोल्डन शाइनिंग ड्रेस में कहर ढहा रहीं थी ।
मल्लिका शेरावत

शॉर्ट ड्रेस में मल्लिका शेरावत भी काफ़ी समय बाद भारत में आयोजित किसी अवॉर्ड शो के रेड कार्पेट पर नजर आई । और अपनी प्यारी सी मुस्कान से सभी का दिल जीत लिया ।
यामी गौतम

वोग इंडिया के रेड कार्पेट पर यामी गौतम ने रेड हॉट पेंट सूट पहना और रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई ।
रवीना टंडन

इस मौके पर रवीना टंडन मरुन कलर के भरे हुए गाउन में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी ।
यह भी देखें : वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स 2018 की शोभा बढ़ाते सितारें
















