श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू के बाद अब लगता है कि उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर भी जल्द ही बॉलीवुड में दस्तक देंगी । लेकिन खुशी कपूर एक टॉप की मॉडल बनना चाहती है लेकिन अव जाह्नवी की एक्टिंग को देख उन्हें भी एक्टिंग़ में दिलचस्पी आने लगी है । हाल ही में उनके पापा बोनी कपूर ने खुलासा किया कि खुशी को अब अपनी बहन जाह्नवी की तरह अभिनय में अपना करियर बनाना चाहती है । और अब हमें इसका सबूत मिल गया है कि खुशी कपूर खुद को बॉलीवुड के लिए तैयार कर रही है । आपभी देखिए बॉलीवुड में आने के लिए खुशी की तैयारी ।

खुशी कपूर ने ली जाह्नवी कपूर से प्रेरणा
लगता है इसकी प्रेरणा खुशी ने अपनी बहन जाह्नवी से ली है । अपनी मां श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद खुशी और जाह्नवी में काफ़ी ज्यादा बॉंडिंग देखने को मिल रही है, पापा बोनी सहित दोनों बहनें एक दूसरे को सपोर्ट देती हुई दिखाई देती है । भले ही खुशी अपने परिवार में सबसे छोटी हो लेकिन वह काफ़ी समझदार है ।
यह भी पढ़ें : जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर समेत अन्य सितारों ने मनीष मल्होत्रा के फ़ैशन शो की शोभा बढ़ाई

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के ग्लैमर वर्ल्ड में उतरने के बाद अब खुशी भी ग्लैमर-फ़ैशन वर्ल्ड उतरने की तैयारी में जुट गई है । उम्मीद है कि खुशी भी अपनी बहन की तरह जल्द ही अपना भी बॉलीवुड डेब्यू करे ।
















