भारतीय हस्तशिल्प और स्वदेशी ब्रैंड्स को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने के लिए सोनम कपूर ने एक बार फिर देश की समृद्ध कलात्मक परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय फोकस में ला दिया है। सोनम कपूर अक्सर अपने रेड-कार्पेट अपीयरेंस में भारतीय डिजाइनर्स के अनूठे काम को प्रदर्शित करती हैं।

सोनम कपूर ने अपने फैशन में मणिपुरी हस्तशिल्प को दिया ग्लोबल स्पॉटलाइट

सोनम कपूर ने मणिपुरी विरासत को दिया खास सम्मान

हाल ही में मुंबई स्थित अपने घर पर Architectural Digest की ग्लोबल एडिटोरियल डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ एमी एस्टली के लिए आयोजित एक निजी डिनर पर सोनम ने भारतीय फैशन की खूबसूरती को फिर सामने रखा।

85e6cd5f-f7f6-4a11-957a-a8acbab83914

इस खास शाम के लिए सोनम ने मणिपुर की डिजाइनर ईस्टर्नलाइट ज़िमिक द्वारा डिज़ाइन किया गया ‘ईस्ट’ लेबल का आउटफिट चुना। यह ‘पेट्रन्स कलेक्शन’ का अखा सेट था, जो भारत की समृद्ध टेक्सटाइल विरासत को एक सुरुचिपूर्ण सलाम है।