साल 2019 अब खत्म होने को है लेकिन अभी तक शाहरुख खान के फ़ैंस उनकी आगामी फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है । साल 2018 में जीरो की रिलीज के बाद शाहरुख खान ने अभी तक अपनी अगली फ़िल्म का ऐलान नहीं किया है । जीरो के बाद शाहरुख खान, अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक फ़िल्म सारे जहां से अच्छा करने वाले थे लेकिन जीरो के फ़्लॉप होने के बाद उन्होंने इस फ़िल्म से अपने कदम पीछे हटा लिए क्योंकि वह अब अपनी अगली फ़िल्म को लेकर कोई समझौता नहीं चाहते इसलिए उन्होंने फ़िल्मों से थोड़ा ब्रेक लेने का सोचा और एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार शुरू किया ।
शाहरुख खान की अगली फ़िल्म का इंतजार
लेकिन लंबे इंतजार के बाद कहा जाने लगा कि शाहरुख जल्द ही साउथ के दिग्गज फ़िल्ममेकर एटली कुमार के साथ एक मसाला एक्शन फ़िल्म करने की तैयारी कर रहे है । जिसका ऐलान वह अपने जन्मदिन यानी 2 नवंबर को करेंगे । लेकिन एक बार फ़िर उनके फ़ैंस का इंतजार, इंतजार बनकर ही रह गया क्योंकि उन्होंने तब भी अपनी अगली फ़िल्म का ऐलान नहीं किया ।
इसी बीच शाहरुख की अगली फ़िल्म को लेकर अलग-अलग तरह के कई कयास लगाए गए । जैसे जीरो के बाद उनकी अगली फ़िल्म फ़िल्ममेकर राजकुमार हिरानी के साथ होगी । फ़िर खबर आई कि राज एंड डीके साथ किंगखान की अगली फ़िल्म होगी । लेकिन अभी शाहरुख की अगली फ़िल्म को लेकर कोई भी ऑफ़िशियल अनाउसमेंट नहीं हुआ ।
SCOOP: शाहरुख खान की अगली फ़िल्म होगी राजकुमार हिरानी के साथ, 2021 में रिलीज करने की तैयारी ?
इसलिए ये सवाल इस साल का सबसे चर्चित सवाल रहा कि 'शाहरुख की अगली फ़िल्म कौनसी होगी ?' और ये सवाल बॉलीवुड के अब तक के सबसे बड़े सवाल की सलमान खान शादी कब करेंगे, से भी बड़ा बनकर उभरा साल 2019 में ।
















