
भले ही ये जोड़ी बॉलीवुड फ़िल्मों में ज्यादा नजर नहीं आती हो, लेकिन बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की ये हॉट जोड़ी सोशल मीडिया पर अपने फ़ैंस को अपनी अदाओं से खूब आकर्षित करती है । इंस्टाग्राम पर दोनों के सुखी विवाहित जीवन की कई सारी झलकियां देखने को मिल जाती है । किसी समय बॉलीवुड की सबसे हॉ्ट अभिनेत्री मानी जाने वाली बिपाशा बसु ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से साबित कर दिया है कि शादी के बाद भी उनकी हॉटनैस में कोई कमी नहीं आई है, बल्कि अब तो वह और भी ज्यादा हॉट और ग्लैमरस हो गई है ।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, जो हाल ही में कंडोम के ब्रांड एम्बेस्डर चुने गए है, ने अपने स्विमिंग़ सेशन की लेटेस्ट तस्वीरों को पोस्ट किया । बिपाशा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है । इन तस्वीरों में बिपाशा गुलाबी बिकिनी में हद से ज्यादा हॉट नजर आ रही हैं वहीं करण अपने शर्टलैस अवतार में अपनी गठीली बॉडी को दिखाते हुए नजर आ रहे है । साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे बिपाशा बसु और करण सिंह इन दिनों गोवा में एक दूसरे के साथ क्वालिटि टाइम बिता रहे है ।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की और लिखा, “Finding new depths of love nothing is like the power of love it’s next to divine #monkeylove #lovelife #grateful #goa.”
काम प्रतिबद्धताओं के बारें में बात करें तो, दोनों बॉलीवुड फ़्रंट पर कुछ ज्यादा प्लानिंग नहीं कर रहे हैं, बिपाशा बसु, जो एक फ़िटनेस ट्रेनर के रूप में वास्तव में अपनी भूमिका का आनंद लेती हैं, हर किसी को स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए उत्साहित करती हैं और अक्सर भारत और विदेशों में कंपनियों और संस्थानों द्वारा इस पर भाषण देने के लिए आमंत्रित की जाती हैं । वहीं दूसरी तरफ़, उनके पति करण सिंह ग्रोवर इन दिनों एक पेशेवर गायक बनकर संगीत के लिए अपने जुनून को एक कदम आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं ।
















