
जैकलीन फ़र्नांडीज, जो इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म जुड़वा 2 की सफ़लता से बेहद खुश है, पर सफ़लता की खुशी साफ़-साफ़ देखी जा सकती है और उनकी खुशी की चमक उनके नए कवर शूट पर भी देखने को मिल रही है ।
जैकलीन फ़र्नांडीज द पिकॉक मैगजीन के नवंबर अंक के कवर पेज पर अपने जलवे बिखेरती हुई नजर आ रही है । फाल्गुनी और शेन मयूर द्वारा डिजाइन की गई चमकदार जालीदार ड्रेस में जैकलीन काफ़ी खूबसूरत नजर आ रही है । बंधे हुए बाल, रेड लिप्स और विंग्ड आई लाइनर जैकलीन के लुक में चार चांद लगा रहे है ।
फ़िल्मों की बात करें तो, जैकलीन फ़र्नांडीज इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त है । इस फ़िल्म में वह अपने किक स्टार सलमान खान के साथ पूरे 3 साल बाद नजर आएंगी ।
















