पैपराज़ी के फ़ेवरेट तैमूर अली खान बेहद कम उम्र में सोशल मीडिया स्टार बन चुके है । सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान की हर अदा या हरकत इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाती है । तैमूर की क्यूटनैस से हर कोई वाकिफ़ है और अब उन्होंने एक नई भाषा भी सीख ली है, जिसे मुंबई की टपोरी भाषा भी कहते है । उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।

तैमूर अली खान ने सीखी नई भाषा
हाल ही में अपनी मम्मी करीना और नानी बबीता कपूर के साथ नजर आए तैमूर फ़ोटोग्राफ़र्स को मुंबई की टपोरी भाषा बोलते हुए नजर आए । फ़ोटोग्राफ़र को देख हाय-हैलो करने वाले तैमूर ने इस बार फ़ोटोग्राफ़र्स को 'ए भाई लोग' कहकर बुलाया । मुंबइया स्टाइल में तैमूर के मुंह से ऐसा सुनकर फटॉग्रफर्स भी हंसे बिना नहीं रह सके ।
View this post on Instagram#kareenakapoorkhan with mom & son #taimuralikhan snapped at bandra today #viralbhayani @viralbhayani

वहीं तैमूर के इस अंदाज को देखकर उनकी मम्मी के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है । इतना ही नहीं तैमूर का एक और वीडियो पिछले दिनों खूब वायरल हुआ जिसमें वह डॉग को देखकर इतने खुश हो जाते हैं कि वह रास्ते में ही डॉगी डॉगी चिल्लाने लगते हैं ।
















