टीवी के सबसे लोकप्रिय और रियल्टी शो बिग बॉस का नया सीजन बिग बॉस 14 का ग्रैंड प्रीमियर आज यानि 3 अक्टूबर 2020 को शनिवार रात 9 बजे होगा । 11 सालों से बिग बॉस को होस्ट कर रहे सलमान खान एक बार फ़िर बिग बॉस 14 को होस्ट करते हुए नजर आएंगे । इस बार शो में कोरोना काल को देखते हुए कई बदलाव देखने को मिलेंगे । बिग बॉस 14 में, बिग बॉस हाउस के पिछले कुछ सीजन के काबिल प्रतियोगियों को भी एक बड़ी जिम्मेदारी के साथ भेजा जा रहा है और इनमें शामिल हैं सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान, प्रिंस नरूला, गौहर खान । खबरों की मानें बिग बॉस 13 विजेता सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस 14 में आने के लिए मोटी रकम ऑफ़र की गई है ।

सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस मेकर्स ने ऑफ़र की मोटी रकम
ये बात किसी से नहीं छुपी है कि बिग बॉस का पिछला सीजन यानि बिग बॉस 13 अब तक के सबसे सफ़ल सीजन में से एक रहा है । 13वें सीजन ने अपनी सफ़लता से इतिहास रच दिया था । और इसका क्रेडिट काफ़ी हद तक बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ को जाता है । सिद्धार्थ की इसी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें इस बार भी बिग बॉस 14 में एक नई जिम्मेदारी के साथ शो में भे्जा जा रहा है । इसके लिए उन्हें भारी-भरकम फ़ीस भी ऑफ़र की गई है ।
खबरों की मानें तो, सिद्धार्थ को हर हफ्ते के लिए 35 से 40 लाख फीस दी जाएगी । वह बिग बॉस 14 में 14 दिनों तक रहेंगे और इसके लिए वह 35 से 40 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं । हालांकि शो के होस्ट सलमान खान की फीस के सामने ये कुछ भी नहीं है, लेकिन बतौर टीवी एक्टर उनको इतनी बड़ी अमाउंट मिलना सभी को हैरान कर रहा है । हालांकि सिद्धार्थ की फीस को लेकर बिग बॉस 14 के निर्माताओं ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है ।
राधे मां की फ़ीस भी चर्चा में
इससे पहले शो में शामिल होने वाली राधे मां की फ़ीस को लेकर भी खबर आई थी उन्हें हर हफ्ते के 25 लाख रुपये मिल रहे हैं जो कि अभी तक के सीजन में किसी प्रतियोगी को नहीं मिले । इस तरह से राधे मां को बिग बॉस हाउस की सबसे महंगी प्रतियोगी के रूप में कहा जा रहा है ।
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 14: राधे मां ने बिग बॉस हाउस में आने के लिए वसूली मोटी रकम, बनी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट ?
खबरों की मानें तो इस बार का बिग बॉस एमटीवी रोडीज की तर्ज पर बनाया गया है जिसमें प्रतियोगियों को अलग-अलग टीम में बांटा जाएगा । और इन टीम्स को बिग बॉस के एक्सपर्ट, जिन्होंने शो में अपनी काबिलियत को साबित किया, द्दारा लीड किया जाएगा । सिद्धार्थ, हिना खान, प्रिंस नरूला, गौहर खान मेंटर के रूप में इन टीम्स को लीड करेंगे ।
















