टीवी के सबसे लोकप्रिय और रियल्टी शो बिग बॉस का नया सीजन बिग बॉस 14 का ग्रैंड प्रीमियर 3 अक्टूबर 2020 को शनिवार रात 9 बजे होगा । 11 सालों से बिग बॉस को होस्ट कर रहे सलमान खान एक बार फ़िर बिग बॉस 14 को होस्ट करते हुए नजर आएंगे । इस बार शो में कोरोना काल को देखते हुए कई बदलाव देखने को मिलेंगे । जब से राधे मां का नाम प्रतियोगी के रूप में सामने आया है तब से लोगों में बिग बॉस 14 को लेकर उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है । राधे मां की बिग बॉस हाउस में एंट्री पर खुद कलर्स चैनल ने भी मुहर लगा दी है ।

Bigg Boss 14: राधे मां ने बिग बॉस हाउस में आने के लिए वसूली मोटी रकम, बनी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट ?

राधे मां ने वसूली बिग बॉस हाउस में आने की मोटी रकम

राधे मां की कन्फ़र्म एंट्री के बाद अब राधे मां की फ़ीस को लेकर कयास लगना शुरू हो गए हैं । मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी फीस से लेकर कई तरह के चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं । कहा जा रहा है कि, बिग बॉस में शामिल होने के लिए राधे मां की फीस इतनी ज्यादा है कि वो अपनी फ़ीस के कारण बिग बॉस 14 की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली कंटेस्टेंट बन गई हैं । खबरों की मानें तो, राधे मां को हर हफ्ते के लिए करीब 25 लाख रुपये दिए जाएंगे । हालांकि राधे मां की फीस को लेकर बिग बॉस 14 के निर्माताओं ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है ।

हाल ही में कलर्स चैनल ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम पर एक बिग बॉस 14 का प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें राधे मां बिग बॉस के घर में प्रवेश करती हुई नजर आ रही हैं । बिग बॉस के घर में एंट्री करते ही राधे मां कहती हैं, “यह घर हमेशा बना रहे और बिग बॉस इस बार बहुत चले ।” वीडियो में राधे मां लाल जोड़े में नजर आ रही हैं ।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 14: सलमान खान के शो में बरसने वाली है राधे मां की कृपा, लाल जोड़ा पहन बिग बॉस हाउस में ली एंट्री

विवादों से गहरा नाता रखने वाली राधे मां का असली नाम सुखविंदर कौर है । राधे मां एक स्प्रिचुअल गुरु के नाम से जानी जाती हैं । सुखविंदर कौर यानी राधे मां खुद को मां दुर्गा का स्वरुप बताती हैं ।