बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं । पिछले दिनों तनुश्री दत्ता के साथ बयानबाजी को लेकर लाइमलाइट में रहीं राखी सावंत अक्सर ट्रेंडिंग टॉपिक पर अपनी एक्सपर्ट राय देती है । इतना ही नहीं राखी ने तो रिएल्टी शो बिग बॉस 12 में शामिल हुई चर्चित जोड़ी अनूप जलोटा और जसलीन मथारू को लेकर भी कई तरह के बयान दिए है । राखी ने एक बार फ़िर अनूप जलोटा के लिए ऐसा कुछ कहा है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है । गौरतलब है कि बिग बॉस 12 में गलज सम्राट अनूप जलोटा ने अपने से 37 साल छोटी लड़की जसलीन मथारू के साथ बतौर विचित्र जोड़ी के रूप में एंट्री ली ।

राखी सावंत को जसलीन से चाहिए अनूप जलोटा
बता दें कि, बिग बॉस के स्पेशल टिक-टॉक सेशन के दौरान बतौर गेस्ट पहुंची राखी ने अनूप जलोटा के बारें में कहा वह उन्हें खरीदना चाहती हैं । इस सेशन के होस्ट अपारशक्ति खुराना ने राखी से कई तरह सवाल जवाब किए । इसी दौरान अपारशक्ति ने राखी के ब्रेस्ट डोनेशन के बयान पर भी बातचीत की । अपारशक्ति ने पूछा कि, बिग बॉस के घर में जो सदस्य अभी मौजूद हैं उन्हें क्या दान करना चाहिए?
इसके जवाब में राखी ने कहा कि, वो चाहती हैं कि जसलीन मथारू, अनूप जलोटा को डोनेट कर दें । फ़िर वो उन्हें खरीद लेंगी । इसके बाद राखी ने कहा कि, वह अनूप जलोटा के साथ शॉवर लेना चाहती हैं । क्योंकि जसलीन ने उनके लिए अपने कपड़े और मेकअप नहीं छोड़ा, फिर बचा ही क्या ।
राखी ने अपनी बातचीत के दौरान बताया कि बिगबॉस के घर में श्रीसंत उनके सबसे फेवरेट प्रतियोगी है । बता दें कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली राखी बिग बॉस के सीजन 1 में शामिल हुईं थी ।
















