आयुष्मान खुराना के साथ दम लगा के हईशा के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली भूमि पेडनेकर ने बेहद कम समय में पैडमैन, शुभ मंगल सावधान जैसी हिट फ़िल्में देकर दर्शकों के दिलों में एक खासी जगह बना ली है । अपनी शानदार परफ़ोरमेंस से लोगों का दिल जीतने वाली भूमि पेडनेकर के पास बड़ी-बड़ी फ़िल्मों की लाइन लगी हुई है । इन दिनों भूमि पेडनेकर लखनऊ में अपनी आगामी फ़िल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग कर रही है ।

भूमि पेडनेकर ने अपने इस बिकिनी पोज के साथ दिया पानी बचाने का मैसेज

भूमि पेडनेकर ने पानी बचाने का संदेश दिया

हाल ही में भूमि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक बिकिनी पिक्चर पोस्ट की है जिसमें वह बिकिनी पहने हुए नजर आ रही है । पूल के पास रिलेक्सिंग चेयर पर आराम फ़रमाती भूमि अपनी इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में पानी बचाने का संदेश देते हुए नजर आई । अपनी फ़ोटो को पोस्ट करते हुए भूमि ने लिखा, “Imagine a world where you’re just chilling by a pool with No WATER…No summer water love, No popsicles to cool you down, No luxurious showers…No wine and dine to go through the hot summer ???? Yes you might think this is such first world problem Bhumi…but we, the urban classes are the biggest abusers of this resource…so start imagining a world without water and how it would affect your fav activities. So be responsible, save water and Just चिल्ल ????”

यह भी पढ़ें : Hot! फ़िल्मों में सीधी-सादी इमेज वाली भूमि पेडनेकर ने दिखाया अपना हॉट-बिकिनी लुक

वर्क फ़्रंट की बात करें तो भूमि इन दिनों लखनऊ में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ अपनी फ़िल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग कर रही है । इसके अलावा वह तापसी पन्नू के साथ फ़िल्म सांड की आंख में शूटर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी ।