फ़िल्मों में सीधी-सादी भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भले ही कुछ सालों पहले बॉलीवुड में कदम रखा हो लेकिन उनका बेहतरीन प्रदर्शन उन्हें दिग्गज अभिनेत्री से कम नहीं बनाता है । आयुष्मान खुराना के साथ फ़िल्म दम लगा के हईशा से बॉलीवुड में कदम रखने वाली भूमि पेडनेकर ने बैक-टू-बैक कई हिट फ़िल्में दी जिसमें शामिल हैं- दम लगा के हईशा, शुभ मंगल सावधान, टॉयलेट एक प्रेम कथा । इन फ़िल्मों में भूमि पेडनेकर ने बेहद सीधी-सादी इमेज वाली भूमिका निभाई लेकिन अब भूमि ने अपनी इमेज के ठीक विपरीत अपने हॉट लुक को दिखाया है ।

भूमि पेडनेकर का वीकेंड लुक
हाल ही में भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक बिकिनी पिक्चर पोस्ट किया है जिसमें वह स्विमिंग पूल के पास बिकिनी पहन रेस्टिंग चेयर पर रेस्ट करते हुए नजर आ रही है । सर पर हेट और सेक्सी बिकिनी में भूमि का ये अवतार इससे पहले कभी नहीं देखा गया । अपनी इस फ़ोटो को शेयर करते हुए भूमि ने लिखा, 'Mentally-still enjoying the weekend ? #staycation #tajmahalpalace ? @crastosuzan'
यह भी पढ़ें : आयुष्मान खुराना का खुलासा, 'भूमि पेडनेकर एक घंटे भी बिना सेक्स के नहीं रह सकतीं'
प्रोफ़ेशनल फ़्रंट की बात करें तो भूमि जल्द ही डकैत ड्रामा फ़िल्म सोनचिड़ीया में नजर आएंगी । इस फ़िल्म में भी भूमि ग्लैमर से रहित भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी । सुशांत सिंह राजपूत और भूमि की ये फ़िल्म 1, मार्च 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हो्गी ।
















